1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018
  4. Bhupesh Baghel, Pradesh Congress President

भूपेश बघेल के जेल भेजे जाने के विरोध में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, जेल भरो आंदोलन का ऐलान

Bhupesh Baghel
रायपुर। अश्लील सीडी कांड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के जेल भेजे जाने के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इसके विरोध में मंगलवार को जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया है।
 
 
जेल भरो आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी पीएल  पुनिया और टी एस सिंहदेव  करेंगे। जेल भरो आंदोलन में पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता रायपुर में विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। वहीं पार्टी 27 सितंबर को प्रदेश भर में ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन करेगी। 
दूसरी तरफ सीडी कांड में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए पीसीसी चीफ के जेल के अंदर सत्याग्रह करने की भी खबर है। भाजपा ने पूरे मामले पर बघेल के रूख को चुनावी स्टंट करार दिया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस पूरे मामले में राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश में है लेकिन वो सफल नहीं होगी।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें
अगला लेख
खुलेगा लालबहादुर शास्त्री की मौत का राज, सूचना आयोग ने कहा मोदी लें सार्वजनिक करने का निर्णय