1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
  4. smriti irani makes tea at bjp worker house, video viral

जब कार्यकर्ता के घर स्मृति ईरानी ने बनाई चाय, वायरल हुआ वीडियो

smriti irani
Chhatisgarh news in hindi : वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बस्तर के कोंडागांव में एक कार्यकर्ता के घर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए चाय बनाई। छत्तीसगढ़ के चुनावी माहौल में चाय बनाने का स्मृति ईरानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्मृति ने भाजपा कार्यकर्ता के किचन में जाकर चाय बनाई। ग्लास में इसे छाना और सभी को चाय पिलाई। महिला कार्यकर्ता भी इस दिग्गज नेता के हाथों बनी चाय की चुस्की लेते हुए बेहद खुश हो गई।
 
पीएम मोदी की तरह ही स्मृति ईरानी भी अपने चाय प्रेम के लिए जानी जाती है। इसी वर्ष अमेठी में वे चाय की दुकान पर चाय पीते दिखाई दी थी।
 
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण में प्रचार का आज आखिरी दिन है। राज्य में 2 चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी।  
 
अगला लेख
Telangana Election : तेलंगाना में माकपा के 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी