1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023
  4. CPI(M) releases first list of 14 candidates for Telangana assembly elections

Telangana Election : तेलंगाना में माकपा के 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Telangana Assembly Election 2023
List of 14 CPI(M) candidates released in Telangana : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर समझौता करने में विफल रहने के बाद रविवार को 14 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।
 
खम्मम जिले के पलैर से माकपा के राज्य सचिव तम्मीनेनी वीरभद्रम चुनाव लड़ेंगे, जबकि मिर्यालगुडा सीट से पूर्व विधायक जुलकांति रंगा रेड्डी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
 
वीरभद्रम ने कहा कि पार्टी ने पहले 17 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि पार्टी कुछ और सीट पर उम्मीदवार खड़े करने को लेकर चर्चा कर रही है। राज्य की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
अगला लेख
छत्तीसगढ़ में लव जिहाद पर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?