1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023
  4. 100 nomination papers filed on first day for Telangana assembly elections

Telangana Elections: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए पहले दिन 100 नामांकन पत्र दाखिल

Telangana Assembly Elections
Telangana Assembly Elections: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन यानी 3 नवंबर को 100 उम्मीदवार ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। राज्य में शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC)अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी (Kodangal)और तुम्मला नागेश्वर राव (Khammam) शामिल थे।
 
भारत निर्वाचन आयोग ने 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी जिसे तेलंगाना के राजपत्र में प्रकाशित किया गया था। अधिसूचना के अनुसार चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और उन्हें 10 नवंबर तक सभी कार्य दिवस पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किया जाएगा।
 
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 13 नवंबर को की जाएगी और 15 नवंबर उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख है। मतदान 30 नवंबर को होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। मतदान सुबह 5 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे समाप्त होगा, लेकिन कुछ स्थानों पर मतदान केवल शाम 5 बजे तक ही किया जा सकेगा।
 
नामांकन दाखिल करते समय रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के कार्यालय से 100 मीटर की परिधि के भीतर उम्मीदवार के काफिले में केवल 3 वाहनों को अनुमति दी गई है जबकि आरओ के कार्यालय के अंदर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार सहित केवल 5 लोगों के जाने की अनुमति दी गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
अजब MP की गजब सियासत, जय-वीरू के बाद अ्ब श्याम-छेनू की एंट्री, फिल्मी किरदारों के सहारे जुबानी जंग