Happy Birthday Ranbir Kapoor | रणबीर कपूर : शानदार होगा यह साल
Happy Birthday Ranbir Kapoor
अभिनेता रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मकर चन्द्र लग्न में मुंबई में हुआ। लग्न व धन भाव स्वामी शनि अपनी मित्र राशि का होकर नवम यानी भाग्य भाव में है। भाग्येश व षष्ट भाव का स्वामी बुध के साथ है। अष्टमेश सूर्य पंचमेश शुक्र की युति में है अत: आपको विरासत में कला के गुण मिले।
अभिनेता माता-पिता के कारण आप में कला के गुणों का समावेश होना स्वाभाविक ही है।
किसी भी कलाकार का पंचम भाव मजबूत होना चाहिए। रणबीर की पत्रिका में शुक्र नीच का है लेकिन जिस भाव में नीच का है, उस भाव का स्वामी बुध भी वहीं होने से शुक्र का नीच भंग हुआ। इस कारण शुक्र की स्थिति मजबूत हो गई।

FILE |
दशम व्यापार व नौकरी के साथ पिता का भी भाव है। और यही वजह है कि रणबीर को पिता की विरासत से लाभ हुआ। रणबीर अच्छे अभिनेता इसलिए हैं क्योंकि शुक्र के साथ बुध नवम भाग्य में होकर कलानिधि योग बना रहा है। लग्न भी मजबूत है, शनि लग्नेश होकर भाग्य में है।
चतुर्थ भाव माता का होकर जनता भाव है। रणबीर को जनता के बीच प्रसिद्धि के साथ अर्थ का भी उत्तम लाभ मिल रहा है। राहु षष्ट यानी शत्रु भाव में उच्च का है अतः रणबीर के प्रतिद्वन्द्वी भी नहीं होंगे।
आने वाला समय रणबीर के लिए सौभाग्यशाली रहेगा। शनि अभी उच्च का होकर दशम भाव से गोचर चल रहा है, यह शानदार साल का संकेत है।