1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. लिसन... अमाया की कहानी

लिसन... अमाया की कहानी

- वेबदु‍‍निया

लिसन अमाया
बैनर : टरटल ऑन ए हैमॉक फिल्म्स
निर्माता : अशोक साहनी
निर्देशक : अविनाश कुमार सिंह
संगीत : इंद्रनील हरिहरन
कलाकार : फारुख शेख, दीप्ति नवल, स्वरा भास्कर
रिलीज डेट : 1 फरवरी 2013

PR


लीला कृष्णमूर्ति एक लाइब्रेरी कम कॉफी शॉप चलाती हैं जिसका नाम है ‘बुक ए कॉफी’। विधवा लीला आजाद खयालों वाली महिला है और उसकी 22 वर्षीय बेटी अमाया एक लेखिका है। मां-बेटी के रिश्ते बेहद आधुनिक हैं और दोनों अच्छी दोस्त हैं।

60 वर्षीय जयंत सिन्हा एक फोटोग्राफर है जो अक्सर कॉफी शॉप पर आता है। अमाया से उसकी मुलाकात होती है और दोनों अच्छे दोस्त बन जाते हैं। अमाया और जयंत एक कॉफी टेबल बुक प्लान करते हैं।

लीला ने अपने पति को 12 वर्ष पहले खोया था और वह एक बार फिर प्यार में पड़ जाती है। चूंकि अमाया की परवरिश एक खुले माहौल में हुई रहती है इसलिए लीला को लगता है कि अमाया को उसके किसी रिश्ते से समस्या नहीं होगी। अमाया का रवैया क्या रहता है, ये फिल्म का सार है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें