1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म

डॉन नं. 1 : डॉन बनाम डॉन

डॉन नं. 1 नागार्जुन
कथा-पटकथा-संगीत-कोरियोग्राफी-निर्देशन : राघवेन्द्र लॉरेंस
कलाकार : नागार्जुन, अनुष्का, लॉरेंस, केली दोरजी, निकिता

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के डॉन बनने के बाद अब दक्षिण भारत के सुपरस्टार नागार्जुन डॉन बने हैं। नागार्जुन की तेलुगु भाषा में बनी ‘डॉन नं. 1’ इन दिनों सफलतापूर्वक चल रही है। इस फिल्म ने पहले छ: सप्ताह में ही 60 करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यापार किया। अब इसे हिंदी में डब कर प्रदर्शित किया जा रहा है।


सूर्या कुछ अलग किस्म का डॉन है। वह अन्य डॉन की तरह क्रूर या हत्यारा नहीं है। असहाय लोगों की मदद करना वह अपना कर्तव्य समझता है। ज्यादा से ज्यादा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की उसकी कोशिश रहती है। उसे हम आज का रॉबिनहुड कह सकते हैं।

स्टीफन उर्फ सिकंदर (केली दोरजी) अंतरराष्ट्रीय स्तर का डॉन है। वह अपना माफिया का साम्राज्य भारत में भी स्थापित करना चाहता है। जब उसे सूर्या की ताकत के बारे में पता चलता है तो वह सूर्या को अपना पार्टनर बनाने की पेशकश करता है। सूर्या को उसके मंसूबे के बारे में मालूम रहता है इसलिए वह उसकी पेशकश को ठुकराने में देर नहीं लगाता।


पूरी फिल्म नागार्जुन की इमेज को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस मसाला फिल्म में डांस, एक्शन, गाने, हास्य और रोमांच जैसे तत्व शामिल हैं।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें