1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. डू नॉट डिस्टर्ब

डू नॉट डिस्टर्ब

डू नॉट डिस्टर्ब
बैनर : पूजा एंटरटेनमेंट (इंडिया) लि., बिग पिक्चर्स
निर्माता : वासु भगनानी
निर्देशक : डेविड धवन
गीत : समीर
संगीत : नदीम सैफी - श्रवण कुमार
कलाकार : गोविंदा, सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, रितेश देशमुख, सोहेल खान, रणवीर शौरी, राजपाल यादव


खूबसूरत सुष्मिता सेन अपने पति गोविंदा से ज्यादा सफल है। उसकी खुद की एक कंपनी है। कंपनी और घर उसके इशारों पर चलते हैं। गोविंदा अपनी पत्नी की कमाई खाता है। कपड़ों से लेकर खाने तक का खर्चा उसकी पत्नी उठाती है।

PR
खूबसूरत, सेक्सी और खर्चा उठाने वाली पत्नी होने के बावजूद विवाहित गोविंदा की एक प्रेमिका लारा दत्ता है। लारा को विश्वास है कि गोविंदा उससे शादी करने के लिए अपनी पत्नी को छोड़ देगा।

सुष्मिता को शक है कि उसका पति सही राह पर नहीं चल रहा है। वह इस काम में अपने जासूस दोस्त रणवीर शौरी की मदद लेने का फैसला करती है। रणवीर बचपन से सुष्मिता को चाहता है और उसे यह एक शानदार अवसर मिलता है। वह गोविंदा के खिलाफ सबूत जुटाने में लग जाता है ताकि सुष्मिता से वह शादी कर सके।

PR
अपने आपको बचाने के लिए गोविंदा एक योजना बनाता है। वह रितेश देशमुख को लारा का बॉयफ्रेंड बताता है। अपनी माँ के इलाज के लिए रितेश को पैसों की आवश्यकता है, इसलिए वह इस खेल का हिस्सा बनने के लिए राजी हो जाता है।

इसके बाद शुरू होता है गलतफहमी का एक लंबा सिलसिला, जो दर्शकों को हँसने पर मजबूर कर देगा।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें