जो हम चाहें की कहानी
निर्माता : अमन गिल
निर्देशक : पवन गिल
कलाकार : सनी गिल, सिमरन मुंडी, अचिंत कौर, समर वीरमानी, मानसी मुल्तानी
रिलीज डेट : 16 दिसम्बर 2011
निर्देशक : पवन गिल
कलाकार : सनी गिल, सिमरन मुंडी, अचिंत कौर, समर वीरमानी, मानसी मुल्तानी
रिलीज डेट : 16 दिसम्बर 2011
PR |
जो हम चाहें दो युवाओं की कहानी है, जिनका व्यक्त्तिव बिलकुल जुदा है। वे मिलते हैं। प्यार कर बैठते हैं और इसके बाद उनकी दुनिया ही बदल जाती है।
24 वर्षीय रोहन भाटिया एमबीए ग्रेज्युएट है। किसी भी कीमत पर और तुरंत सफलता वह पाना चाहता है। उसका उद्देश्य सिर्फ पैसा कमाना है। जल्दी और ढेर सारा पैसा कमाने का रास्ता उसे शेअर बाजार में नजर आता है और बतौर स्टॉक ब्रोकर वह मुंबई में अपना करियर आरंभ करता है।
यहां उसकी मुलाकात नेहा कपूर से होती है। मजबूद इरादों वाली नेहा भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आई हुई है। वह फिल्मों में हीरोइन बनना चाहती है। नेहा को प्यार में विश्वास है, लेकिन अब तक उसे अपने लिए मि. राइट नहीं मिला है।
रोहन और नेहा की मुलाकात होती है। दोनों का स्वभाव, इच्छाएं और महत्वाकांक्षाएं बिलकुल अलग हैं, इसके बावजूद वे एक-दूसरे की ओर आकर्षित हो जाते हैं। जिंदगी के सफर में वे साथ निकल पड़ते हैं और इस यात्रा में उनकी निजी और व्यावसायिक जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।

