1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. आत्मा की कहानी

आत्मा की कहानी

आत्मा
बैनर : वाइड फ्रेम पिक्चर्स
निर्माता : कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक
निर्देशक : सुपर्ण वर्मा
संगीत : संगीत हल्दीपुर, सिद्धार्थ हल्दीपुर
कलाकार : बिपाशा बसु, नवाजुद्दीन शेख, डॉएल धवन
रिलीज डेट : 22 मार्च 2013

PR


माया वर्मा अपने पति को खो चुकी है। नए सिरे से वह अपनी छ: वर्षीय बेटी निया के साथ जिंदगी शुरू करती है। बिखरी हुई जिंदगी को संवारना आसान नहीं था, लेकिन माया की कोशिश जारी है। अचानक कुछ अनहोनी घटनाएं उसके इर्दगिर्द घटने लगती हैं। माया की बेटी निया अपने पिता से बात करने लगती है।

PR

PR


शुरुआत में माया को लगता है कि यह उसकी बेटी की कल्पना है, लेकिन धीरे-धीरे उसे भी अहसास होने लगता है कि उसका पति फिर लौट आया है और अपने साथ बेटी निया को ले जाना चाहता है। यहां से माया की अपनी बेटी को बचाने की खौफनाक यात्रा शुरू होती है। वह मानती है कि यह बेहद चुनौतीपूर्ण है, लेकिन वह हार मानने के लिए तैयार नहीं है।

PR
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें