1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. आई एम सिंह की कहानी

आई एम सिंह की कहानी

आई एम सिंह
निर्माता : सरदार पेशौरा सिंह ढिंड
निर्देशक : पुनीत इस्सर
संगीत . दलेर मेहंदी, सुमित्रा अय्यर, मोंटी शर्मा, सुनील सिरवैया, सुखविंदर सिंह, अरविंदर सिंह
कलाकार : पुनीत इस्सर, गुलजार इंदर चहल, ब्रुक जॉनस्टन, रिजवान हैदर, मीका सिंह
रिलीज डेट : 2 दिसम्बर 2011

PR


‘आई एम सिंह’ एक युवा सिख रणवीर सिंह की कहानी है। रणवीर भारत में रहता है और आरामदेह जिंदगी जी रहा है। उसके दो भाई बलबीर सिंह और बिक्रमसिंह अमेरिका के नागरिक हैं। रणवीर के माता-पिता अपने दोनों बेटों से मिलने के लिए यूएसए जाते हैं।

एक दिन रणवीर की मां का फोन आता है और उसे तुरंत अमेरिका बुलाया जाता है। रणवीर यह जानकर हतप्रभ रह जाता है जब उसको पता चलता है कि उसके भाई बिक्रम की मृत्यु हो चुकी है। दूसरा भाई बलबीर लापता है और उसके पिता बुरी तरह जख्मी हैं।

रणवीर जानना चाहता है कि यह सब कैसे हुआ है, लेकिन उसे संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता। पुलिस की ओर से भी उसे कोई सहायता नहीं मिलती। बुरे वक्त में एमेलिया व्हाइट्स उसकी मदद करने का निश्चय करती है क्योंकि उसका मानना है कि अमेरिका में सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता है। किस तरह से दोनों मामले की तह में जाते हैं यह फिल्म का सार है।

फिल्म में दिखाया गया है कि यूएसए में दुनिया के विभिन्न देशों, जातियों और संस्कृति के लोग किसी तरह से मिल-जुल कर रहते हैं और उनके साथ समानता का व्यवहार किया जाता है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें