शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. खुल जा सिम सिम
  4. ऐश्वर्या राय से रात को सोने से पहले माफी क्यों मांगते हैं अभिषेक बच्चन?
Written By
Last Updated : मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (13:03 IST)

ऐश्वर्या राय से रात को सोने से पहले माफी क्यों मांगते हैं अभिषेक बच्चन?

Why abhishek bachchan apologize to aishwarya rai bachchan every night | ऐश्वर्या राय से रात को सोने से पहले माफी क्यों मांगते हैं अभिषेक बच्चन?
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड में आदर्श कपल माना जाता है। इस परफेक्ट कपल की केमिस्ट्री लाजवाब है। दोनों ने 2007 में शादी रचाई थी। उसके बाद न तो ऐश्वर्या का नाम किसी से जुड़ा है और न अभिषेक का। आपस में सीरियस झगड़े की खबर भी नहीं आई है। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या ने अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के बारे में कई दिलचस्प बातें बताई थी। अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को फिल्म गुरु की रिलीज से पहले न्यूयॉर्क में होटल रूम की बालकनी में घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था।
 
अभिषेक और ऐश्वर्या ने स्वीकार किया कि आम जोड़ों की तरह उनके बीच भी कई बार बहस हो जाती थीं। ऐश्वर्या ने बताया था कि उनकी अभिषेक से किसी न किसी बात को लेकर काफी लड़ाई होती थीं। ये लड़ाइयां नहीं बल्कि एक तरह की असहमति थी। अगर ये लड़ाइयां नहीं होती तो उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी बोरिंग हो जाती।
 
इस बातचीत में अभिषेक ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को सही चलाने का एक मजेदार राज भी खोला था। उन्होंने बताया कि हमने मिलकर तय किया था कि लड़ाई करके नहीं सोएंगे। इसलिए वह हर रात सोने से पहले दिन की हर गलती के लिए ऐश्वर्या से माफी मांग लेते हैं। 
 
अभिषेक ने यह भी कहा कि 'महिलाएं वैसे भी अपनी गलती नहीं मानती हैं इसलिए ज्यादातर उन्हें ही माफी मांगनी पड़ती है। 
ये भी पढ़ें
जान्हवी कपूर की कथनी और करनी में अंतर, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल