1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला

रितेश-जेनेलिया : फरवरी में शादी

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख और जेनेलिया ने ना-ना कहते-कहते हां-हां कर ही दी और फरवरी 2012 में वे शादी करने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार होटल बुक हो चुका है। दोनों के परिवार वाले राजी हैं और मेहमानों की सूची तक बन गई है। 4 फरवरी 2012 को रितेश और जेनेलिया एक-दूसरे के हो जाएंगे।

PR


रितेश और जेनेलिया की दोस्ती ‘तुझे मेरी कसम’ के सेट पर हुई थी। दोनों की यह पहली हिंदी फिल्म थी। यह दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई। 9 वर्ष से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में हैं, लेकिन उन्होंने यह कभी भी नहीं स्वीकारा कि वे प्यार करते हैं।

तुझे मेरी कसम के बाद जेनेलिया दक्षिण भारतीय फिल्मों में व्यस्त हो गईं जबकि रितिक बॉलीवुड की फिल्में करते रहे। ‘जाने तू या जाने ना’ की कामयाबी के बाद जेनेलिया की पूछ-परख एक बार फिर हिंदी फिल्मों में बढ़ गई।

रितेश और जेनेलिया कई बार साथ नजर आए। फिल्में साथ न करने के बावजूद उनका मिलना-जुलना जारी रहा। उन्होंने कभी भी अपने संबंधों को नहीं स्वीकारा। लेकिन अब उन्होंने शादी का मन बना लिया है। फिलहाल दोनों ने इस मसले पर चुप्पी साध रखी है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें