1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला

बिपाशा मनाएँगी छुट्टियाँ

बिपाशा बसु
IFM
लगातार काम कर बिपाशा बसु थक चुकी हैं और उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया है। वे छुट्टियाँ बिताने यूरोप जाएँगी। योजना बन चुकी है। इस यात्रा में बिपाशा की बहन उनका साथ देंगी।

बिपाशा बहुत दिनों से ब्रेक लेना चाहती थीं, लेकिन हाल ही में उनकी फिल्म ‘ऑल द बेस्ट’ प्रदर्शित हुई, जिसके प्रमोशन में वे व्यस्त थीं। बॉक्स ऑफिस पर इस‍ फिल्म ने ठीक-ठाक व्यवसाय किया और बिपाशा के अभिनय की तारीफ हुई।

मौका मिलते ही बिपाशा ने छुट्टियों पर जाने की योजना बना ली। वे अपने साथ जॉन को ले जाएँगी या नहीं, यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें