सागरिका घाटगे और जहीर खान के घर गूंजी किलकारी, बेटे का रखा यह नाम
बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान ने फैंस संग एक गुड न्यूज शेयर की है। कपल ने एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम की अनाउंसमेंट भी की है।
पहली तस्वीर में जहीर ने अपने बच्चे को गोद में उठाया हुआ है सागरिका उनके पीछे खड़ी नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में कपल अपने नन्हे से बच्चे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों के साथ कपल ने कैप्शन में लिखा, 'प्यार, कृतज्ञता और दिव्य आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे छोटे बच्चे, फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।' फैंस और सेलेब्स कमेंट करके कपल को बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि जहीर खान और सागरिका घाटगे साल 2017 में शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात कुछ दोस्तों के जरिए एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद जहीर और सागरिका ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा प्राइवेट रखा।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें