कॉन्सर्ट में बिगड़े हनी सिंह के बोल, दिल्ली की ठंड को लेकर कह दी गंदी बात
फेमस सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं। इस बार हनी सिंह ने अपने दिल्ली कॉन्सर्ट में कुछ ऐसी गंदी बात कह दी जिसके बाद लोग उनपर भड़क गए हैं। सोशल मीडिया पर सिंगर की जमकर आलोचना हो रही है।
दरअसल, 14 जनवरी को नानकू और करुण के दिल्ली कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। वहां उन्होंने दिल्ली की ठंड के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा, 'दिल्ली में इतनी सर्दी है कि इस वक्त कार में... करने में मजा आता है।'
हालांकि, भीड़ ने उस वक्त शोर मचाकर और हंसकर उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन जब हनी सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उनकी कड़ी आलोचना होने लगी। यूजर्स का कहना है कि एक पब्लिक प्लेटफॉर्म पर, ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना बेहद गलत है।
एक यूजर ने लिखा, 'कामयाबी सिर पर चढ़ गई है, मंच की गरिमा भूल गए पाजी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जब करियर सही नहीं चल रहा हो तो चर्चा में रहने के लिए कुछ भी बोल दिया जाता है।'