गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने बाथरूम से शेयर की सुपर बोल्ड तस्वीरें, मिरर के आगे फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर
टीवी एक्टर गौरव खन्ना के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के विनर बनने के बाद से उनके साथ ही उनकी वाइफ आकांक्षा चमोला भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर अपने पति संग बिंदास अंदाज में नजर आती हैं।
आकांक्षा चमोला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरों से इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं।
इस बार आकांक्षा ने बाथरूम से अपनी कुछ सुपर बोल्ड तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह बिकिनी पहने मिरर के सामने सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में आकांक्षा ब्लैक कलर की बिकिनी और ब्राउन रैप स्कर्ट पहने दिख रही है। वह मिरर के सामने एक से बढ़कर एक सिजलिगं अंदाज में पोज देती दिख रही हैं।
आकांक्षा अपना परफेक्ट फिगर और क्लीवेज फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'फिर से वही सेल्फ ऑब्सेशन वाली दिक्कत।'
आकांक्षा ने मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। एक्ट्रेस का यह बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
हालांकि इन तस्वीरों की वजह से आकांक्षा को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'क्या फायदा ऐसी पॉपुलैरिटी का कि बॉडी पार्ट दिखाना पड़े।' एक अन्य ने लिखा, 'गौरव भाई ने ज्यादा ही आजादी दे रखी है।'