सम्बंधित जानकारी
- इन देशों में बैन हुई अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम'
- महेश मांजरेकर को हुआ कैंसर, सर्जरी के बाद अब ऐसी है हालत
- बिग बॉस ओटीटी : शमिता शेट्टी को मिला बहन शिल्पा शेट्टी का मैसेज, बताया घर का हाल
- 'फ्रेडी' में कार्तिक आर्यन संग रोमांस करती नजर आएंगी यह एक्ट्रेस
- बिग बॉस ओटीटी : जीशान खान और अक्षरा सिंह के बीच छिड़ी जंग, एक्ट्रेस बोलीं- कोई जबरदस्ती काम नहीं करवा सकता
फैंस का इंतजार हुआ खत्म, सुपरस्टार यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' की रिलीज डेट आई सामने
साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है, इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। यश ने 'केजीएफ चैप्टर 2' की रिलीज डेट का ऐलान किया है।
यश ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए यश ने लिखा, आज की अनिश्चितताएं हमारे संकल्प में देरी ही करेंगी, लेकिन वादे के मुताबिक ही स्थिति बन सकती है। हम 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में आएंगे।
बता दें कि कोरोना के कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया था। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। यह एक बड़े बजट की मूवी है। फिल्म का पूरे देश में क्रेज है।
इस फिल्म में साउथ के स्टार यश के अलावा बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और एक्ट्रेस रविना टंडन भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त अधीरा का रोल निभाने वाले हैं। फिल्म का पहला पार्ट 2018 में रिलीज हुआ था। जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया गया था।
'केजीएफ चैप्टर 2' का निर्माण विजय किरगंदूर ने किया है और प्रशांत नील इसके निर्देशक है, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट, होम्बेल फिल्म्स और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। केजीएफ चैप्टर 2 को पैन इंडिया 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
