'मर्द' और 'कुली' जैसी फिल्मों के लेखक प्रयाग राज का निधन | Writer Director Prayag Raj Sharma Passes Away
Photo credit : Twitter
प्रयाग राज का अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क के श्मशान भूमि में किया जाएगा। प्रयाग राज ने न सिर्फ फिल्मों में लिखने का काम किया बल्कि एक्टिंग भी करते थष। उन्हें करियर में लेखन और निर्देशन के अलावा गाने लिखने कंपोज करने का अनुभव भी था।
प्रयाग राज ने करियर की शुरुआत साल 1963 में आई फिल्म 'फूल बने अंगारे' से की थी। लेखक के रूप में उन्होंने 35 से अधिक फिल्में लिखीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन की अजूबा, गंगा जमुना सरस्वती, मर्द, गिरफ्तार, कुली, नसीब, सुहान, अमर अकबर एंथोनी जैसी फिल्में लिखी थी।
Edited By : Ankit Piplodiya

