1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan donates 25 lakh for himachal pradesh disaster

हिमाचल प्रदेश आपदा में प्रभावित लोगों की मदद के लिए आमिर खान ने आगे बढ़ाया मदद का हाथ, दान दिए इतने रुपए

Himachal Pradesh Disaster
aamir khan : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। आमिर अक्सर मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते रहते हैं। अब आमिर खान हिमाचल प्रदेश में हालिया आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं।
 
हिमाचल प्रदेश में आए विनाशकारी भूस्खलन से हुए नुकसान को देखते हुए आमिर खान ने आपदा से तबाह हुए परिवारों की मदद के लिए राहत कोष में दान दिया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुलासा किया कि आमिर खान ने राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई आपातकालीन सहायता योजना, आपदा राहत कोष 2023 में 25 लाख रुपए का दान दिया है। 
 
खबरों के अनुसार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आमिर खान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सुपरस्टार को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमिर खान की सहायता से राहत देने के काम में मदद मिलेगी जिससे प्रभावित परिवारों को आपदा के बाद उबरने में मदद करना है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। आमिर इन दिनों पर्दे के पीछे सक्रिय है। उनके प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस प्रियंका सिंह बनीं मां, यह रखा बेटी का नाम