1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan show Bigg Boss 17 new promo out

'बिग बॉस 17' का नया प्रोमो रिलीज, इस दिन से टीवी पर धमाका करेगा सलमान खान का शो

Bigg Boss 17 Promo
Bigg Boss 17 Promo: 'बिग बॉस ओटीटी 2' की सफलता के बाद एक बार फिर सलमान खान 'बिग बॉस' के अगले सीजन को होस्ट करने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही 'बिग बॉस 17' का पहला प्रोमो रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब मेकर्स ने बिग बॉस 17 का नया प्रोमो शेयर किया है।
 
इस प्रोमो में सलमान खान बम के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। वह कह रहे है, 'अरे ये भी कोई बम है। कंटेस्टेंट्स इससे कहीं अधिक विस्फोटक होंगे।' इसके बाद सलमान गलत तार काट देते हैं और बम फट जाता है। सलमान कहते हैं, आग से खिलाएंगे, धमाका करेंगे, दिल दिमाग और दम का होगा ये गेम। 
 
सलमान कहते हैं, लेकिन ये गेम नहीं होगा सबके लिए सेम टू सेम। इस खेल के लिए दिल, दिमाग और शक्ति की आवश्यकता होगी। लेकिन यह खेल सभी के लिए एक जैसा नहीं होगा।
 
इसके प्रोमो के साथ मेकर्स ने 'बिग बॉस 17' की प्रीमियर डेट का भी ऐलान किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, इस बार टेस्ट होगा प्यार, किसी की होगी जीत तो किसी की होगी हार। प्रोमो में सलमान खान कहते नजर आए कि बिग बॉस में घरवालों को इश्क में कड़े इम्तिहान देने होंगे।
 
'बिग बॉस 17' का आगाज कलर्स चैनल पर 15 अक्टूबर से रात 09 बजे से होगा। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 24 घंटे लाइव देख सकते हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हिमाचल प्रदेश आपदा में प्रभावित लोगों की मदद के लिए आमिर खान ने आगे बढ़ाया मदद का हाथ, दान दिए इतने रुपए