शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. who is harnaaz sandhu brings miss universe crown to India after 21 years
Written By
Last Modified: सोमवार, 13 दिसंबर 2021 (11:29 IST)

जानिए कौन हैं हरनाज संधू जिन्होंने 21 साल की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स का खिताब?

जानिए कौन हैं हरनाज संधू जिन्होंने 21 साल की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स का खिताब? - who is harnaaz sandhu brings miss universe crown to India after 21 years
21 साल बाद भारत ने एक बार फिर मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है। चंडीगढ़ की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स बन गई हैं। प्राइमरी स्टेज तक दुनियाभर की कुल 75 महिलाओं ने हिस्सा लिया था, लेकिन फाइनल स्टेज तक तीन देशों की महिलाएं ही पहुंच सकीं।

 
मिस यूनिवर्स की टॉप-3 की रेस में भारत के साथ साउथ अफ्रीका और पैराग्वे की प्रतिभागी थीं, लेकिन हरनाज संधू ने सभी को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। 21 साल की हरनाज संधू का जन्म चंडीगढ़ के एक सिख परिवार में हुआ है। 
 
हरनाज संधू बचपन से ही अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखा है साथ ही वह अपने फैशन को लेकर भी काफी गंभीर थीं। उन्होंने कई ब्यूटी इवेंट्स में भाग लिया हैं। 
 
हरनाज ने 17 साल की उम्र में साल 2021 में मिस चंडीगढ़ का खिताब जीत था। इस बड़ी उपलब्धि के बाद उन्होंने साल 2018 में मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का ताज जीता। इसके बाद वह मिस इंडिया 2019 इवेंट का भी हिस्सा बनी थी। इस इवेंट में वह टॉप 12 में जगह बनाने में कामयाब भी हुईं थीं।
 
बता दें हरनाज से पहले भारत को दो एक्ट्रेस ये खिताब जीता चुकी हैं। साल 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। उसके बाद साल 2000 में लारा दत्ता ने यह खिताफ जीता था। अब 21 साल बाद हरनाज ने ये ताज अपने नाम कर लिया है। हरनाज संधू 'यारा दिया पू बरन' और बाई जी कुट्टंगे' जैसी पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुकी हैं। 
 
ये भी पढ़ें
फाइनल राउंड में इस सवाल का जवाब देकर हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स 2021