1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. when alia bhatt revealed the name of her child

अगर बेटी हुई तो यह नाम रखेंगी आलिया भट्ट! खुद किया था खुलासा

alia bhatt
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अनाउंस किया कि वो प्रेग्नेंट हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस और सेलेब्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाई दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस बात की भी चर्चा शुरू हो गई है कि यह कपल अपने बच्चे का क्या नाम रखेगा?

 
आलिया भट्ट साल 2019 में एक डांस रियलिटी शो में बताया था कि अगर उन्हें बेटी हुई तो वह क्या नाम रखेंगी। जब इस शो में आलिया ने एक कंटेस्टेंट्स से अपने नाम की स्पेलिंग पूछी तो उसने बताय- ALMAA यानि अलमा। आलिया को यह नाम बहुत पसंद आया। उन्होंने कहा था, 'अलमा बहुत ही सुंदर नाम है, अगर उन्हें बेटी हुई तो उसका यही नाम रखेंगी।
 
वहीं आलिया भट्ट ने अपनी दोस्त आकांक्षा रंजन के शो के दौरान बताया था कि उन्हें दो बेबी बॉय चाहिए। आलिया इन दिनों यूके में अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग कर रही हैं। 
 
बता दें कि आलिया भट्ट ने 27 जून 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। एक्ट्रेस ने दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर उनके अल्ट्रासाउंड अपॉइंटमेंट की थी, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी हुई दिख रही हैं और उनके साथ रणबीर कपूर बैठे नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में शेर, शेरनी और शावक दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, 'हमारा बच्चा… जल्द ही आ रहा है।' 
 
अगला लेख
पति राज कौशल की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं मंदिरा बेदी, बोलीं- तुम्हारे बिना बीते 365 दिन...