1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. 67 year old kamal haasan did 26 pushups video viral

67 साल की उम्र में कमल हासन ने किए 26 पुशअप्स, वीडियो देख फैंस हुए हैरान

Kamal Haasan
साउथ स्टार कमल हासन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'विक्रम' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इसी बीच निर्देशक लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कमल हासन लगातार 26 पुशअप्स करते दिखाई दिए हैं।

 
कमल हासन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कमल फिल्म के सेट पर पुशअप्स करते दिख रहे हैं। उनका ये अंदाज देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। 
 
लोकेश ने यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'कमल हासन सर का वीडियो जैसा वादा किया गया था.. उन्होंने 26 किया विक्रम।' कमल हासन को 67 साल की उम्र में 26 पुशअप्स करते हुए देख उनके फैंस बहुत इंप्रेस हैं।
 
बता दें कि फिल्म विक्रम 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 8 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।
 
अगला लेख
मामा गोविंदा के सुपरहिट गाने पर कृष्णा अभिषेक ने किया डांस, वीडियो वायरल