1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. swara bhasker receives death threat in anonymous letter

स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी, स्पीड पोस्ट से भेजा लेटर

Swara Bhaskar
हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को जान से मारने की धमकी मिली है। एक्ट्रेस को स्पीड पोस्ट के जरिए एक खत मिला है, जिसमें जान से मारने की बात की गई है।
 
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हिन्दी में लिखे इस लेटर में सीधे-सीधे स्वरा भास्कर को जान से मारने की बात की गई है। स्वरा भास्कर को चेतावनी दी गई है कि वह वीर सावरकर का अपनाम करना बंद करें और सिर्फ अपनी फिल्मों पर ध्यान दें। लेटर में उन्हें गालियां भी दी गई है। 
 
खबरों के अनुसार इस लेटर में भेजने वाला का नाम तो नहीं लिखा। लेकिन इसे भेजने वाले ने खुद को देश का नौजवान बताया है। इस लेटर के मिलने के बाद स्वरा भास्कर ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
 
बता दें कि स्वरा भास्कर हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखती हैं। अपने बेबाक अंदाज की वजह से एक्ट्रेस को अक्सर ट्रोलिंग का भी सामना करना पडता है। हाल ही में स्वरा भास्कर ने उदयपुर में हुए हत्याकांड पर भी भुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने कहा था, अपराधियों के साथ तुरंत और सख्ती से निपटा जाना चाहिए।
 
अगला लेख
67 साल की उम्र में कमल हासन ने किए 26 पुशअप्स, वीडियो देख फैंस हुए हैरान