गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. vivek oberoi lost a tamil movie because of high fees
Written By

विवेक ओबेरॉय ने ऐसी बताई फीस कि आई फिल्म से बाहर होने की नौबत

विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के सबसे क्यूट हीरोज में से एक थे। हालांकि उन्हें कुछ वजहों से फिल्मों से दूरी बनानी पड़ी। लेकिन क्यूट हीरो जब विलेन बना तब भी लोगों ने उन्हें बहुत पसंद किया। विवेक भले ही बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में कभी शामिल नहीं हो पाए, लेकिन उन्हें फैंस का प्यार हर लेवल पर मिला है।
 
विवेक ने अपनी पहचान एक शानदार विलेन के रूप में भी बनाई है। उन्होंने 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'कृष 3' जैसी कुछ फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाकर दर्शकों के दिल पर राज किया है। अब उन्हें बॉलीवुड ही नहीं, टॉलीवुड में भी फिल्में मिलने लगीं। उन्हें हाल ही में दक्ष‍िण भारत की एक फिल्म में विलेन का किरदार निभाने को मिला है।
 
हालांकि खबर इससे भी बड़ी है। विवेक विलेन के तौर पर भी शानदार पैसे कमाते हैं। विलेन के तौर पर उनकी अच्छी-खासी डिमांड है और इसी का फायदा विवेक उठा रहे हैं। विवेक जल्द ही तेलुगु स्‍क्रीन पर नेगेटिव रोल निभाने वाले हैं। खबरों के मुताबिक बोयापति और राम चरण की मेगा बजट फिल्म के लिए विवेक को विलेन के रोल के लिए चुना गया है।

 
इसके लिए विवेक को 1.25 करोड़ रुपए फीस दी जा रही है। अब इतनी हाई बजट फिल्म है तो विवेक मौका कैसे गंवाए। उन्होंने फिल्म के लिए अपनी फीस डबल कर दी और 2.5 करोड़ रुपए की मांग कर दी। इसके लिए फिल्म के प्रोड्यूसर्स हैरान हैं। अब उन्हें फिल्म में लेने का मन मेकर्स ने बदल दिया है, हालांकि इसका कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट अब तक नहीं हुआ है।