1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra lost a film in hollywood

प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड करियर से हो गया खिलवाड़

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अली अब्बास ज़फर की बॉलीवुड फिल्म 'भारत' छोड़ी और उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'काउबॉय निंजा वाइकिंग' साइन की। 'भारत' बॉलीवुड में वापसी के बाद उनकी पहली कमबैक फिल्म होती लेकिन प्रियंका ने मौका गवां दिया। ऐसे में उनका प्रोफेशनलिज़्म लोगों को पसंद नहीं आ रहा। अब खबरों की मानें तो हॉलीवुड फिल्म निर्माता ने अपने इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा दिया है। 
 
पहले काउबॉय निंजा वाइकिंग 28 जून 2019 को रिलीज होने वाली थी। अब खबरों की मानें तो प्रोजेक्ट 'एक्टिव डेवलपमेंट' में चल रहा है। यहां दो बातें हो सकती हैं, एक कि स्क्रिप्ट अभी तक तैयार नहीं है या दूसरी कि फिल्म का बजट सही नहीं है। जो भी हो, दोनों ही खबरें प्रियंका के लिए बुरी हैं। क्योंकि यहां प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड से भी हाथ धो लिए हैं।  
हॉलीवुड के लिए सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' को ना कहकर उन्होंने यह जता दिया कि उनके लिए महत्वपूर्ण क्या है। लेकिन यहां प्रियंका का नुकसान हुआ है। हालांकि सलमान की फिल्म को उनकी पसंदीदा हीरोइन मिल गई है। इस बारे में एक सूत्र ने बताया कि प्रियंका ने यहां अपने सारे अच्छे संबंध खत्म कर दिए हैं। सलमान को ना कहकर, क्रिस पैट को हां कर उन्होंने यह बता दिया कि उनकी प्राथमिकताएं क्या हैं। और अब क्रिस पैट की फिल्म भी उनके आगे बढ़ गई है। 
अगला लेख
करीना के बढ़े भाव, 'तख्त' के लिए ले रहीं इतने करोड़ की फीस