सम्बंधित जानकारी
- नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले राजकुमार राव की स्ट्रगल की कहानी, खाने के पैसे नहीं रहते थे तब
- इसलिए जॉन अब्राहम ने 'सत्यमेव जयते' को रिलीज किया अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' के सामने
- चलो जीते हैं की स्क्रीनिंग में नजर आए दिग्गज (फोटो)
- फीका पड़ गया ऐश्वर्या राय का जादू, तीन फिल्में फ्लॉप
- करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में रणवीर, करीना, आलिया, जाह्नवी सहित कई कलाकार
ऐसे मिली वरीना हुसैन को फिल्म 'लवरात्रि'
वरीना हुसैन और आयुष शर्मा जल्द ही फिल्म 'लवरात्रि' में नजर आने वाले हैं। दोनों की ही यह डैब्यू फिल्म होगी। हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर लांच किया और बी-टाउन में इसे पसंद किया जा रहा है।
आयुष शर्मा के बारे में तो सभी जानते हैं। वे सलमान खान के जीजा हैं और लंबे समय से अच्छी फिल्म के इंतजार में थे, जो कि अब उन्हें मिल गई है। वहीं मॉडल से एक्ट्रेस की फील्ड में उतरीं वरीना भी काफी समय से बॉलीवुड में एंट्री लेने की कोशिश कर रही थीं और उन्हें सीधा मौका मिला सलमान खान से। वरीना ने अपने बारे में काफी बातें कीं।
अपने ऑडिशन के दिनों को याद करते हुए वरीना ने बताया कि मैंने कुछ फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया था, तब मैंने 'बीइंग इन टच' ऐप पर एक कॉन्टेस्ट में अप्लाई किया था जिसके लिए मुझे करीब 1 महीने बाद कॉल आया। जब मुझे स्क्रिप्ट मिली, तब उसमें प्रोड्यूसर या हीरो का कोई नाम नहीं था। मुझे लगा कि यह कोई बहुत बड़ी फिल्म होगी और मैंने ऑडिशन दे दिया।
इस तरह से सलमान खान की फिल्म में वरीना को मौका मिल गया और आयुष शर्मा के साथ उन्हें फिल्म 'लवरात्रि' मिली। गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म गरबे और नवरात्रि के साथ एक प्रेम कहानी को जोड़ती है। फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर में दोनों नए कलाकारों की कैमिस्ट्री अच्छी लग रही है। खास बात यह है कि फिल्म का एसेंस गरबा है। इसके लिए दोनों ही कलाकारों ने गरबे और डांस की जमकर ट्रेनिंग ली है।
फिल्म 'लवरात्रि' को निरेन भट्ट ने लिखा है। इसे अभिजीत मिनवाला निर्देशित कर रहे हैं, वहीं इसके प्रोडक्शन का जिम्मा सलमान खान फिल्म्स ने उठाया है। यह फिल्म 5 अक्टूबर, 2018 को रिलीज होगी।
