1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Virat Kohli, Anushka Sharma, Parents

विराट कोहली ने दिए संकेत कि वे पैरेंट बनने के लिए हैं तैयार

विराट कोहली
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को गोल्डन कपल कहा जाता है। यह कपल लगातार चर्चा में रहता है और दोनों का एक-दूसरे के प्रति प्रेम छिपाए नहीं छिपता। विराट अपनी पत्नी अनुष्का को कितना चाहते हैं यह बात भी छिपी नहीं है। वे हमेशा अनुष्का की तारीफ करते हुए ही मिलते हैं। 
 
हाल ही में विराट ने अनुष्का के बारे में बातें की। विराट का कहना है कि अनुष्का उन्हें अध्यात्म की ओर भी ले जा रही हैं। अनुष्का की उनकी जिंदगी में आने के बाद उन्हें कई बातें समझ में आई। विराट का कहना है कि अनुष्का आध्यात्मिक इंसान हैं और वे भी उस पथ पर अग्रसर हुए हैं। 
 
अपनी जिंदगी और बच्चों के बारे में भी विराट ने बात की, जिससे संकेत मिलते हैं कि विराट और अनुष्का पैरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। विराट ने कहा कि वे कभी भी अपने घर पर ट्रॉफीज़ या उपलब्धि को नहीं दर्शाएंगे क्योंकि इससे उनके बच्चों पर दबाव बनेगा और वे ऐसा कभी भी नहीं चाहेंगे। 
 
विराट के अनुसार उनके लिए परिवार बहुत, बहुत मायने रखता है और यह ऐसी बात है जो उनके दिल के करीब है। इसलिए वे अपना परिवार भी चाहते हैं। 
अगला लेख
श्रीदेवी की मौत के पीछे दाऊद का हाथ, साजिश का अंदेशा!