Hanuman Chalisa
Fri, 20 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Vinod Khanna, Akshay Khanna, Lata Mangeshkar

विनोद खन्ना की तबीयत का अक्षय ने बताया हाल... लता-आशा ने मांगी दुआ

विनोद खन्ना
अस्वस्थ विनोद खन्ना का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे देख उनके फैंस सहित तमाम लोग चिंतित हो उठे। विनोद खन्ना के बड़े बेटे राहुल खन्ना ने बताया था कि शरीर में पानी की कमी के चलते उन्हें मुंबई स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन फोटो में विनोद खन्ना का यह हाल देख किसी को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ। उन्हें कैंसर होने की खबरें भी आईं, हालांकि किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की। 
 
विनोद खन्ना के छोटे बेटे और फिल्म अभिनेता अक्षय खन्ना ने विनोद की  तबीयत के बारे में कहा कि उनके पिता की हालत में सुधार हो रहा है और वे ठीक हैं। इससे उनके फैंस थोड़ी राहत की सांस ले सकते हैं। 
 
फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने भी विनोद की तबियत पर चिंता व्यक्त की है। सलमान खान तो विनोद से मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे। इरफान खान ने अपने आपको विनोद खन्ना का फैन बताते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो वे विनोद के लिए अपना अंग दान भी कर सकते हैं। 
 
सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर ने विनोद खन्ना के स्वास्थ्य को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है कि मेरी दुआ है कि विनोद खन्ना जल्दी से ठीक हो जाएं। वे फिल्म उद्योग के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। 
 
विनोद के साथ मेरा गांव मेरा देश, मैं तुलसी तेरे आंगन की जैसी फिल्में कर चुकीं अभिनेत्री आशा पारेख ने विनोद के लिए दुआ की है कि वे जल्दी ठीक हो जाएं। आशा ने उन्हें अपने समय का सबसे हैंडसम हीरो बताया। 

श्रद्धांजलि दे डाली 
विनोद खन्ना की तबीयत जब से खराब हुई है तब से सोशल मीडिया पर उनके बारे में अफवाह फैल रही है। हाल ही में मेघालय में भारतीय जनता पार्टी ने विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि दे डाली। बात में उन्हें भूल का अहसास हुआ और इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी। 
ये भी पढ़ें
किम शर्मा को पति ने क्यों छोड़ा... फंसी आर्थिक परेशानी में!