1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vikrant massey starrer film 12th fail release in china on over 20 thousand screen

भारत के बाद चीन में तहलका मचाएगी विक्रांत मैसी की 12वीं फेल, इतनी स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

Film 12th Fail China Release
12th Fail China Release: विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म '12वीं फेल' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। विक्रांत मैसी स्टारर यह फिल्म अनुराग पाठक की '12वीं फेल' नाम की किताब पर आधारित है। यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है। 
 
विक्रांत मैसी ने इस फिल्म में मनोज शर्मा की मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा, मेधा शंकर की भी अहम भूमिका है। फिल्म '12वीं फेल' 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हाल ही में फिल्म 12वीं फेल ने सिनेमाघरों में सिल्वर जुबली पूरी कर इतिहास रचा है। 
 
भारत में तहलका मचाने के बाद अब यह फिल्म चीन में भी रिलीज होने जा रही है। चीन में हिंदी सिनेमा की बहुत ज्यादा डिमांड है। '12वीं फेल' को चीन में करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। 
 
विक्रांत मैसी ने बताया कि फिल्म को प्रमोट करने वो जल्द चाइना जाएंगे। उन्होंने कहा, टीम पिछले कुछ महीनों से फिल्म को चाइना में रिलीज करने पर काम कर रही थी। 12वीं फेल चाइना की 20 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी। 
 
बता दें कि विक्रांत मैसी और मेधा शंकर की फिल्म '12वीं फेल' को विधु विनोद चोपड़ा ने निर्देशित किया थश। यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद जब ओटीटी पर रिलीज हुई तो वहां भी इसे खूब तारीफें मिली थी। अब यह चीन में परचम लहराने के लिए तैयार है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी तृप्ति डिमरी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म