1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dhanush upcoming film kubera new poster out

फिल्म कुबेर का नया पोस्टर आया सामने, धनुष को पहचानना हुआ मुश्किल

movie kubera poster
movie kubera poster: साउथ स्टार धनुष की अपकमिंग फिल्म 'कुबेर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सर्ब भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण सुनील नारंग और पुस्कर राम मोहन राव ने किया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

हाल ही में धनुष ने 'कुबेर' का एक पोस्टर किया है। पोस्टर में धनुष अस्त-व्यस्त और बिखरे हुए बाल वाले लुक में नजर आ रहे हैं। धनुष को बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ एक दीवार के सामने खड़े होकर कैमरे की ओर देखते हुए दिखाया गया हैं। 'कुबेर' के निर्देशक शेखर कम्मुला हैं।
 
'कुबेर' को तमिल, तेलुगू और हिंदी में एक साथ शूट किया गया है और इसका संगीत 'पुष्पा' फेम देवी श्री प्रसाद ने दिया है। यह धनुष की 51वीं फिल्म है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अमिताभ बच्चन को मिलेगा लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, एआर रहमान और रणदीप हुड्डा भी होंगे सम्मानित