1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vijay starrer film beast gets banned in kuwait

साउथ स्टार विजय की 'बीस्ट' को लगा झटका, इस वजह से कुवैत में बैन हुई फिल्म

south superstar
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय अपनी अपकमिंग फिल्म 'बीस्ट' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन फिल्म को रिलीज से पहल एक बड़ा झटका लगा है।

 
फिल्म 'बीस्ट' की रिलीज पर कुवैत में बैन लग गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में कथित तौर पर मुस्लिम पात्रों को आतंकवादी के रूप में दिखाया गया है। फिल्म में इस्लामिक आतंकवाद के सीन्स दिखाए गए हैं, जो कि कुवैत के हितों के खिलाफ है। इसलिए कुवैत सरकार ने फिल्म की रिलीज पर बैन लगा दिया है। 
 
फिल्म 'बीस्ट' दुनियाभर 13 अप्रैल को रिलीज हो रही है। लेकिन, कुवैत में बैन लगाए जाने के कारण वहां पर लोग इसे नहीं दे पाएंगे। इससे पहले दिलकर सलमान की 'कुरुप' और विष्णु विशाल की 'एफआईआर' पर भी कुवैत में बैन लगा दिया गया था। 
 
थलापति विजय की फिल्म बीस्ट की कहानी आतंकवादियों द्वारा हाईजैक किए गए मॉल के आसपास घूमती है। जिसमें विजय रॉ एजेंट वीर राघव का किरदार निभा रहे हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि वीर राघव भी उसी मॉल में फंसा है। 
 
फिल्म नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित और सन पिक्चर्स द्वारा निर्देशित है। फिल्म में पूजा हेगड़े, थलापति विजय, सेल्वाराघवन, लिलिपुट फारुकी, योगी बाबू जैसे कलाकार हैं। फिल्म 'बीस्ट' हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
 
अगला लेख
'पुष्पा' ने तोड़ा ट्रैफिक रूल्स, पुलिस ने काटा अल्लू अर्जुन का चालान