शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. is cricketer venkatesh iyer dating south actress priyanka jawalkar
Written By
Last Modified: बुधवार, 6 अप्रैल 2022 (12:13 IST)

क्या साउथ की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे वेंकटेश अय्यर? क्रिकेटर के इस कमेंट से लग रहे कयास

Cricketer Venkatesh Iyer
क्रिकेट और मनोरंजन जगत का पुराना नाता रहा है। कई किक्रेटर का नाम बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ जुड़ता रहा है। अब आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेल रहे क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर का नाम साउथ की एक खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा है।

 
दरअसल हाल ही में वेंकटेश अय्यर ने साउथ एक्ट्रेस प्रियंका जावलकर द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर पर कमेंट किया। अय्यर ने प्रियंका की तस्वीर पर 'क्यूट' लिखा। जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि क्या दोनों डेटिंग कर रहे हैं। अय्यर के कमेंट से दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
 
वहीं वेंकटेश अय्यर के कमेंट पर प्रियंका ने रिप्लाई करते हुए लिखा कौन? तुम? दोनों की यह चैट सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि प्रियंका जावलकर साउथ की फेमस एक्ट्रेस हैं। 
 
प्रियंका ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2017 में की थी। वह टैक्सीवाला, काला वर मय समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन फोलोअर्स हैं। 
ये भी पढ़ें
एकता कपूर की 'नागिन' ने खरीदी लग्जरी कार, बॉयफ्रेंड संग लेने पहुंचीं डिलीवरी