1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vidya balan film sherni will release on amazon prime video in june

फिल्म 'Sherni' अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज, सामने आया Vidya Balan का फर्स्ट लुक

Amazon prime video
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन बीते कई दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शेरनी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस फिल्म ने ओटीटी का रुख कर लिया है। अमेजन प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि डाइरेक्ट-टू-स्ट्रीम हिन्दी अमेज़न ओरिजिनल मूवी 'शेरनी' का उनकी स्ट्रीमिंग सेवा पर अगले महीने ग्लोबल प्रीमियर किया जाएगा।

 
इस फिल्म के निर्देशक अमित मासुरकर है। एबंडेंटिया इंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म में विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की स्टारकास्ट में उनके साथ शरद सक्सेना, मुकुल चड्ढा, विजय राज, इला अरुण, ब्रजेंद्र काला और नीरज काबी जैसे कलाकार शामिल हैं। 
 
इस फिल्म में विद्या बालन एक मजबूत इरादों वाली महिला अफसर का मुख्य किरदार निभा रही हैं, जो प्रतिकूल व शत्रुतापूर्ण माहौल में भी बड़ी निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाने की कोशिश करती है। 
 
फिल्म के बारे में बात करते हुए अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया के निदेशक विजय सुब्रमणियम ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में एबंडेंटिया इंटरटेनमेंट और टी-सीरीज अपनी ताजा और दिलचस्प कंटेंट वाली कहानियां कहने वालों का एक पॉवरहाउस साबित हुआ है और हम उनके साथ अपनी सहभागिता ज्यादा मजबूत करने को लेकर रोमांचित हैं। 
 
'शकुंतला देवी' की कामयाबी के बाद हम भारत समेत दुनिया भर में मौजूद अपने ग्राहकों के लिए विद्या बालन अभिनीत एक और फिल्म 'शेरनी' प्रस्तुत करते हुए बेहद उत्साहित हैं।
 
टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार ने कहा, मुझे अब तक जितनी भी फिल्में प्रोड्यूज करने का मौका मिला है, उनमें से ‘शेरनी' सबसे अपरंपरागत तथा दिलचस्प फिल्म है। मैं इस बात को लेकर रोमांचित हूं कि इस फिल्म का प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है, जिससे यह एक ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंच सकेगी। हमेशा की ही तरह विक्रम के साथ हुई सहभागिता बेहद शानदार रही और मैं एबंडेंटिया इंटरटेनमेंट के साथ मिलकर और भी ज्यादा मनोरंजक तथा बेमिसाल कंटेंट तैयार करने के लिए उत्सुक हूं।
 
अगला लेख
Sussanne Khan के 'पठानी लुक' पर फिदा हुए Hrithik Roshan, कमेंट कर कही यह बात