बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopras husband nick jonas admitted to hospital injured during shooting
Written By
Last Modified: सोमवार, 17 मई 2021 (11:56 IST)

शूटिंग के दौरान घायल हुए Priyanka Chopra के पति Nick Jonas

Nick Jonas
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं जहां वो अपने कई प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं वहीं निक जोनस अमेरिका के लॉस एंजलिस में हैं। अब निक जोनस को लेकर एक खबर सामने आ रही है।


खबरों के मुताबिक, एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान निक जोनस घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  शनिवार को निक को चोट आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचे थे। उनके चोट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। रविवार को निक वापस घर आ गए। 
 
बताया जा रहा है कि वह फिर से सिंगिंग रियलिटी शो 'द वायस' की बाकी शूटिंग करेंगे। भारत में भी प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। निक के गानों की धूम भारत में भी खूब है।
ये भी पढ़ें
फंड इकट्ठा करने में अमिताभ बच्चन को आती है शर्म, बोले- पैसे नहीं मांग सकता