1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushka sharma and sakshi dhoni studied from same school throwback photo viral

एक ही स्कूल में पढ़ती थीं Anushka Sharma और Sakshi Dhoni, वायरल हो रही पुरानी तस्वीरें

Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी भी हैं। अनुष्का को अक्सर कई क्रिकेटर्स की वाइफ के साथ स्पॉट किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुष्का शर्मा और धोनी की वाइफ साक्षी धोनी स्कूल में साथ पढ़े हैं।

 
सोशल मीडिया पर अनुष्का और साक्षी धोनी की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में अनुष्का और साक्षी एक कैफे के बाहर दोस्तों के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। 
 
2013 में एक इवेंट लॉन्च के दौरान अनुष्का ने बताया था कि उनके पिताजी रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार शर्मा एक वक्त असम में पोस्ट‍ेड थे। इस दौरान यै सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थीं। इसी स्कूल से ही साक्षी ने भी अपनी स्कूलिंग की है। 
 
अनुष्का शर्मा ने कहा, साक्षी और मैं असम के एक छोटे से टाउन में एक साथ रहे हैं। जब उसने मुझे बताया कि वह कहां रहती है तो मैंने बोला वाह...उसने अपने स्कूल का नाम बताया जहां मैंने भी अपनी पढ़ाई की है।
 
अनुष्का शर्मा के मुताबिक, मुझे कुछ वक्त बाद साक्षी की एक फोटो मिली। उस फोटो में वो परी की तरह सजी हुई हैं और मैं घाघरा पहने अपनी फेवरेट स्टार माधुरी दीक्ष‍ित की तरह ड्रेस्ड हूं। साक्षी बहुत ही फनी है।
 
अनुष्का और साक्षी की यह तस्वीर सोशल मीडिा पर छाई हुई है। स्कूलिंग के बाद दोनों ने अपना अलग करियर चुना और जिंदगी में आगे बढ़े। अनुष्का शर्मा ने फिल्म इंडस्ट्री और साक्षी ने होटल मैनेजमेंट में अपनी राह बनाई है।
 
अगला लेख
'मन की आवाज प्रतिज्ञा 2' को लेकर पार्वती सहगल बोलीं- पहले सीजन की तुलना में मेरा किरदार काफी समझदार हो गया