• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vidhu vinod chopra movie 12th fail teaser out tomorrow
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 9 अगस्त 2023 (14:37 IST)

विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा टीजर

विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा टीजर | vidhu vinod chopra movie 12th fail teaser out tomorrow
12th Fail Teaser: विधु विनोद चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म '12वीं फेल' को लेकर अब हर तरफ चर्चा होने लगी है। ये फिल्म उन लाखों भारतीयों से प्रेरित एक रियल दमदार कहानी पर बेस्ड है जो सपने देखते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और फिर रीस्टार्ट करने की हिम्मत भी रखते हैं।
 
यह विधु विनोद चोपड़ा की एक अहम परियोजना है, जो सिनेमा में एक्सीलेंस की खोज में 45 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। रियल लाइफ से प्रेरित यह फिल्म महत्वाकांक्षी आईएएस और आईपीएस छात्रों की कहानी को समेटे हुए है।
 
फिल्म में प्रतिभाशाली विक्रांत मैसी एक अनूठी भूमिका में हैं जो कड़ी मेहनत और दृढ़ता के जरिए सफलता हासिल करने की भावना को जाहिर करते हैं। फिल्म के हालिया पोस्टर ने आगामी टीज़र और फिल्म के बारे में सभी की उत्सुकता बढ़ा दी है। 
 
विधु विनोद चोपड़ा की यह कहानी यकीनन लोगों को पसंद आएगी क्योंकि यह लाखों लोगों से प्रेरित कहानी है। यह एक ऐसी कहानी जो देश के हर व्यक्ति के दिल में गूंजेगी। 
 
फिल्म का एक पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने इसे कैप्शन दिया, 12वीं फेल - उन लाखों भारतीयों से प्रेरित एक दमदार सच्ची कहानी जो सपने देखते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और #Restart करने का साहस करते हैं। विधु विनोद चोपड़ा की एक  खास परियोजना, सिनेमा में उत्कृष्टता की खोज में 45 साल पूरे होने का जश्न। टीज़र 10 अगस्त को आएगा।
 
विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित और निर्देशित, 12वीं फेल इस साल 24 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह फिल्म अनुराग पाठक के इसी नाम से आए लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में विक्रांत मैसी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया में फीफा महिला विश्व कप देखने पहुंचे अपारशक्ति खुराना, शेयर की तस्वीरें