1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vicky kaushal shared katrina kaif unseen video on wedding anniversary

शादी के सालगिरह पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने लुटाया एक दूसरे पर प्यार | vicky kaushal shared katrina kaif unseen video on wedding anniversary

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding Anniversary
Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding Anniversary: बॉलीवुड के फेवरेट कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर दोनों को सोशल मीडिया पर जमकर बधाई मिली। इस खास मौके पर कैटरीना और विक्की ने भी एक दूसरे पर प्यार लुटाया।
 
विक्की ने अपनी पत्नी कैटरीना के लिए एक खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैटरीना का एक अनसीन वीडियो शेयर किया। वीडियो में विक्की फ्लाइट में उनके बगल बैठे नजर आ रहे हैं और कैटरीना उनके सामने स्क्रीन पर फिल्म देखते हुए अपने एक्शन मूव्स दिखा रही हैं। 
 
विक्की कौशल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'फ्लाइट में और जीवन में मनोरंजन! लव यू ब्यूटीफुल... ऐसे ही करती रहो।'
 
वहीं कैटरीना ने भी विक्की के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिख रहे हैं। इसके साथ कैटरीना ने लिखा, 'मेरा।'
 
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर, 2021 को माधोपुर के फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे लिए थे। दोनों ने पंजाबी और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अरब डाक्यूमेंट्री 'फोर डाटर्स' में दिखाया गया आईएसआईएस के आतंक और सेक्स क्राइम का सच