1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Hyderabad Police Arrests Pushpa Actor Jagdish Pratap Bhandari Over Girlfriends suicide case

'पुष्पा' एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप | Hyderabad Police Arrests Pushpa Actor Jagdish Pratap Bhandari Over Girlfriends suicide case

Pushpa actor arrested
Pushpa actor arrested: साउथ फिल्म 'पुष्पा' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा और रश्मिका मंदाना ने श्रीवल्ली का किरदार निभाया था। फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच पुष्पा मूवी के एक एक्टर को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है।
 
'पुष्पा' मूवी में अल्लू अर्जुन के कोस्टार जगदीश प्रताप भंडारी को अपनी एक जूयिर आर्टिस्ट को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जगदीश को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतका के परिवार ने जगदीश पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
 
खबरों के अनुसार यह जूनियर आर्टिस्ट जगदीश की गर्लफ्रेंड भी थीं। वह काफी समय से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रहे थे। 29 नवंबर को उनकी गर्लफ्रेंड ने आत्महत्या कर ली थी। लड़की के घर वालों ने उनकी मौत के लिए जगदीश को जिम्मेदार बताया।
 
बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों को मृतका के फोन में इस मामले से जुड़े सबूत मिले हैं। खबरों के अनुसार 27 नवंबर को जगदीश ने चोरी से गर्लफ्रेंड की एक वीडियो क्लिप बनाई थी, जिसमें वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ थीं। इसे दिखाकर वो उसको ब्लैकमेल कर रहा था। 
 
जगदीश इन निजी तस्वीरों को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देता था। जगदीश की धमकियों से परेशान होकर महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हैदराबाद पुलिस ने एक्टर को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत गिरफ्तार किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस 2023: 12 आसान टिप्स बनाएंगे आपकी पहाड़ी यात्रा को यादगार