1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vicky kaushal not full filled his father wish

विक्की कौशल ने पूरा नहीं किया पिता का यह सपना, चाहते थे एक्टिंग नहीं यह काम करे बेटा

Vicky Kaushal
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर छाए हुए हैं। बीते कई दिनों से खबर आ रही है कि विक्की कैटरीना कैफ संग दिसंबर में सात फेरे लेंगे। विक्की कौशल बेहद कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। 

 
विक्की कौशल ने अपने हर किरदार से दर्शकों का दिल जीता है। वह जिस भी रोल को निभाते हैं, उसमें पूरी तरह से डूब जाते हैं। फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से विक्की कौशल को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सरदार उधम' में भी उनकी एक्टिंग को बहुत सराहा गया है।
 
विक्की कौशल से पिता चाहते थे कि उनका बेटा एक्टर नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग को पेशे के तौर पर अपनाएं। विक्की के पिता शाम कौशल बॉलीवुड के जाने-माने स्टंटमैन हैं और उन्होंने भोजपुरी फिल्म 'जहां बहे गंगा की धार' का निर्देशन भी किया। एक समय ऐसा था जब विक्की के पिता को बॉलीवुड में काम पाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। 
 
फिल्म इंडस्ट्री में कड़े संघर्ष को देखते हुए विक्की के पिता चाहते थे कि वह पढ़ लिखकर बेहतर जॉब करें, लेकिन विक्की बचपन से ही अभिनेता बनना चाहते थे। विक्की ने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने 'किशोर नमित कपूर एक्टिंग एकेडमी' से एक्टिंग की पढ़ाई की। 
 
विक्की कौशल ने असिस्टेंट डायरेक्टर अनुराग कश्यप को ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म के दोनों पार्ट में असिस्ट किया था। 2015 में विक्की ने फिल्म 'मसान' से डेब्यू किया था। फिल्म में वह लीड रोल में थे। इस फिल्म में विक्की की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। 
 
इसके बाद विक्की साल 2016 में दो फिल्मों में नजर आए। उनकी पहली फिल्म थी 'जुबान'। दूसरी फिल्म थी 'रमन राघव 2.0। 2018 में उन्होंने फिल्म लव पर स्क्वायर फूट में काम किया। इसके अलावा संजू, राजी, पिंक, मनमर्जियां और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में नजर आए। 
 
विक्की अपने रफ और टफ लुक के लिए फीमेल फैंस के बीच काफी फेमस हैं। उन्होंने ने धीरे-धीरे अपनी एक खास पहचान फैंस के बीच बना ली है। विक्की कौशल जल्द ही 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' और मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही 'सैम मानेकशॉ' की बायोपिक फिल्म में नजर आएंगे।
अगला लेख
'रॉकस्टार' को 10 साल पूरे, रणबीर कपूर से पहले इम्तियाज अली ने इस एक्टर को ऑफर की थी फिल्म