सम्बंधित जानकारी
- कृति सेनन ने यूके में शुरू की 'गणपत' की शूटिंग, टाइगर श्रॉफ के साथ जोरदार एक्शन करती आएंगी नजर
- फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग हुई पूरी, इस किरदार में नजर आएंगे प्रभास
- 'तड़प' के दूसरे गाने 'तेरे सिवा जग में' का टीजर आया सामने, इस दिन होगा रिलीज
- रेड मोनोकिनी में समंदर किनारे मानुषी छिल्लर ने लगाया हॉटनेस का तड़का
- 'बिग बॉस 15' के घर से बाहर आने के बाद साथ में वेकेशन मनाने निकले ईशान सहगल और मायशा अय्यर
अभिषेक बच्चन की 'बॉब बिस्वास' ओटीटी पर होगी रिलीज!
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन बीते काफी समय से अपनी फिल्म 'बॉब बिस्वास' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को शाहरूख खान के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन तले निर्मित किया जा रहा है।
इस फिल्म का निर्देशन दीया घोष कर रही थीं। यह फिल्म सुजॉय घोष की 2012 की हिट थ्रिलर 'कहानी' के करैक्टर बॉब बिस्वास को लेकर बनाई गई है। फिल्म में अभिषेक बच्चन का किरदार काफी दिलचस्प और अनोखा होने वाला है।
फिल्म की शूटिंग बीते साल 2020 की शुरुआत में शुरू हुई और दिसंबर तक पूरी हो गई थी। फिल्म के अधिकांश हिस्सों की शूटिंग कोलकाता में की गई है। यह फिल्म अभी पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है।
बताया जा रहा है कि फिल्म 'बॉब बिस्वास' को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा। टीम ने फिल्म को लेकर डील साइन कर ली है। इस समय मेकर्स एक आइडल डट की तलाश में हैं।
