गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shilpa shetty impressed with ranveers style dance on tattad tattad song
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (10:41 IST)

शिल्पा शेट्टी ने कॉपी किया रणवीर सिंह का स्टाइल, 'ततड़ ततड़' गाने पर किया धमाकेदार डांस

शिल्पा शेट्टी ने कॉपी किया रणवीर सिंह का स्टाइल, 'ततड़ ततड़' गाने पर किया धमाकेदार डांस - shilpa shetty impressed with ranveers style dance on tattad tattad song
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म बनाने और एप पर अपलोड़ करने के आरोप में जेल जाने के बाद सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। हालांकि एक्ट्रेस एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाकेदार वापसी कर चुकी हैं।

 
शिल्पा शेट्टी फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके 'संडे बिंज' वीडियो से लेकर उनके वर्कआउट क्लिप तक फैंस खूब पसंद करते हैं। अब एक बार फिर शिल्पा के नए पोस्ट ने फैंस को उनके साथ झूमने पर मजबूर कर दिया है। 
 
नए वीडियो में शिल्पा शेट्टी रणवीर सिंह के 'ततड़-ततड़' गाने का हुक स्टेप एंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं। इस गाने में शिलपा का एक्सप्रेशन देखने लायक है। वीडियो में शिल्पा अपना अंडरकट बज हेयर कट भी फ्लॉन्ट कर रही हैं।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'काफी समय बाद आज डांस करने का मूड हुआ है। तभी तो मैं रणवीर सिंह के डांस स्टाइल से इनफ्लुएंस हुई।' 
 
शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपने नए हेयर स्टाइल की वजह से सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने पीछे की तरफ से अपने सारे बाल कटवा दिए थे।
 
खबरों के अनुसार शिल्पा शेट्टी ने मन्नत मांगी थी कि अगर उनके पति राज कुंद्रा को पोनोग्राफी केस में जमानत मिल जाएगी, तो वे अपने बाल मुंडवाएंगी। राज के जेल से बाहर आने के बाद शिल्पा ने मन्नत पूरी करते हुए अपने सिर के पीछे के बाल कटवा दिए।
 
ये भी पढ़ें
विक्की कौशल ने पूरा नहीं किया पिता का यह सपना, चाहते थे एक्टिंग नहीं यह काम करे बेटा