1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Varun Tej and Lavanya Tripathi were engaged at a private ceremony

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने की सगाई, फैंस के साथ शेयर की तस्वीरें

Varun Tej Lavanya Tripathi Engagement
Varun Tej Lavanya Tripathi: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने सगाई कर ली है। दोनों ने 9 जून को एक इंटीमेट सेरेमनी में रिंग एक्सचेंज किया। इस समारोह में वरुण तेज के कजिन अल्लू अर्जुन, राम चरण और सुपरस्टार चिरंजीवी परिवार के साथ मौजूद थे। सगाई समारोह में परिवार के अलावा किसी और को इन्वॉइट नहीं किया गया था।
 
वरुण तेज ने लावण्या त्रिपाठी के साथ सगाई की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लावण्या पारंपरिक ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने लाइट ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी पहनी हुई  हैं। लावण्या ने अपनी साड़ी को एक मैचिंग ब्लाउज़, एक स्टेटमेंट पोल्की चोकर, स्टड इयररिंग्स और चूड़ियों के साथ पेयर किया है। वहीं वरुण आइवरी कलर की कढ़ाई वाले कुर्ता-पायजामा में डैपर दिख रहे हैं। 
 
इन तस्वीरों में वरुण और लावण्या रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में यह कपल अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट करता दिख रहा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण तेज ने लिखा, 'मेरा लव मिल गया।' 
 
बता दें कि बीते काफी दिनों से वरुण तेज और लावण्या की शादी को लेकर खबरें आ रही थीं। वहीं अब सगाई के बाद कहा जा हा है कि दोनों इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं। वरुण तेज एक्टर और प्रोड्यूसर नागेंद्र बाबू के बेटे और चिरंजीवी, पवन कल्याण के भतीजे हैं। वहीं, लावण्या त्रिपाठी तेलुगु एक्ट्रेस हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इलियाना डिक्रूजा ने दिखाई अपने होने वाले बच्चे के पिता की झलक, बोलीं- मेरी चट्टान रहा है...