सम्बंधित जानकारी
- सोशल मीडिया पर छाया सोनाक्षी सिन्हा का कातिलाना अंदाज, तस्वीरें हुईं वायरल
- हाउसफुल 4 में मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज, अक्षय कुमार निभाएंगे यह खास किरदार
- आदित्य रॉय कपूर ने तोड़ी अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर चुप्पी, क्या कर रहे हैं इस मॉडल को डेट?
- स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिर दिखा टाइगर श्रॉफ का एक्शन अवतार
- सलमान खान ने की शाहरुख और आमिर की जमकर तारीफ, खुद को बताया एवरेज एक्टर
इस अभिनेत्री को देखकर वरुण धवन को लगा था डांस करने का चस्का
वरुण धवन जल्द ही फिल्म कलंक में नजर आने वाले हैं। करण जौहर की इस मल्टी स्टारर फिल्म में वरुण धवन पहली बार माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। वरुण का कहना है कि 8 साल की उम्र में उन्हें माधुरी को देख कर डांस करने का चस्का लगा था।
वरुण धवन ने कहा कि जब 1995 में वह माधुरी दीक्षित की फिल्म याराना की शूटिंग देखने गए थे तब माधुरी उन्हें उनके साथ डांस करने को कहती थीं, फिर जब वह डांस करते थे तो उन्हें नम्बर्स भी दिया करती थीं।
इससे नाराज होकर वरुण कई बार ड्रामा भी किया करते थे। वरुण ने फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में माधुरी के गाने पर भी डांस किया था। वरुण ने माधुरी के तम्मा-तम्मा गाने पर डांस किया था, जिसे माधुरी ने काफी सराहा था।
वरुण का कहना है कि फिल्म कलंक में वह माधुरी साथ काम करते हुए नर्वस शायद इसलिए नहीं हुए क्योंकि वह बचपन से उन्हें देख रहे हैं। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी फिल्म कलंक 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण और माधुरी के अलावा आलिया भट्ट, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर नजर आने वाले हैं।
अगला लेख
