मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. varun dhawan kiara advani anil kapoor nitu kapoor film jug jugg jeeyo release date out
Written By
Last Modified: शनिवार, 20 नवंबर 2021 (17:52 IST)

करण जौहर की 'जुग जुग जियो' इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

करण जौहर की 'जुग जुग जियो' इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज - varun dhawan kiara advani anil kapoor nitu kapoor film jug jugg jeeyo release date out
कोरोनावायरस का प्रकोप कम होने के बाद सिनेमाघरों में रौनक दोबारा लौटने लगी है। कई फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ रही हैं। वहीं अब करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' की रिलीज डेट की भी घोषणा हो गई है। 

 
इस फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से नीतू सिंह करीब 8 साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही है। वह आखिरी बार साल 2013 में रिलीज हुए अपने बेटे रणवीर सिंह की फिल्म 'बेशर्म' में अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर संग नजर आई थीं।
 
करण जौहर ने इस फिल्म के कुछ पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है। इन तस्वीरों में कियारा आडवाणी और वरुण धवन दुल्हा-दुल्हन के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। वहीं नीतू कपूर और अनिल कपूर को देखकर लग रहा है कि वह इन दोनों के माता पिता बने हैं। फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
इसके अलावा करण जौहर ने फिल्म का टीजर भी शेयर किया है। इस टीजर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'परिवार से बढ़कर कुछ नहीं है और मैं हमेशा मानता हूं। हमें इसका जश्न मनाना चाहिए। भावना, भावना ... एकजुटता। जुग जुग जियो परिवार का उत्सव है। 24 जून, 2022 को आपके आस-पास के सिनेमाघरों में आ रही है। 
 
बता दें कि करण जौहर ने हाल ही में अपने बैनर की अपकमिंग 4 फिल्मों के लिए वायकॉम 18 के साथ हाथ मिलाया है। यह दोनों मिलकर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जुग-जुग जियो, शकुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म और शशांक खैतान की अपकमिंग फिल्म का निर्माण करेंगे। यह चारों ही फिल्में इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर हैं।
 
'जुग जुग जियो' फिल्म की शूटिंग महामारी के कारण कई रूकावटों से गुजरी है। इस साल वरुण और नीतू के कोविड पॉजीटिव होने के कारण शूटिंग रोक दी गई थी। यह फिल्म करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है, जबकि इसके निर्देशक राज मेहता हैं।
ये भी पढ़ें
ड्रग्स केस : आर्यन खान के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत, हाईकोर्ट ने जारी की बेल ऑर्डर की कॉपी