1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. users boycott the kapil sharma show beacuse of salman khan

सलमान खान की वजह से यूजर्स कर रहे 'द कपिल शर्मा शो' का बहिष्कार, जानिए क्यों?

Salman Khan
कोरोनावायरस के प्रकोप के बीच टीवी और फिल्मों की शूटिंग दोबारा शुरू हो चुकी है। टीवी के फेमस कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' का नया एपिसोड़ भी शुट हो चुका है, जिसमें पहले गेस्ट एक्टर सोनू सूद बने हैं। सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान और उसके बाद भी मजदूरों की मदद कर रहे हैं और सुर्खियों में बने हुए हैं। 

 
अब हर कोई सोनू सूद को कपिल शर्मा शो में देखने के लिए बेसब्र है। वहीं कुछ कुछ लोग इस एपिसोड का विरोध भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने ट्विटर पर इस एपिसोड का बहिष्कार किया और लोगों से द कपिल शर्मा ना देखने की अपील की है। दरअसल, इस शो का बहिष्कार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से ही जुड़ा हुआ है।
यूजर्स सुशांत सिंह राजपूत केस में सलमान खान पर भी आरोप लगा रहे हैं। उन्हीं लोगों का कहना है कि सलमान खान, द कपिल शर्मा शो के प्रोड्यूसर हैं। ऐसे में सलमान खान का विरोध करते हुए द कपिल शर्मा शो का बहिष्कार किया जा रहा है। 
 
लोगों का कहना है कि वो कपिल शर्मा शो को बहुत पसंद करते हैं और वो इस शो को बहुत मिस कर रहे थे, लेकिन वो सलमान खान की वजह से इसका विरोध कर रहे हैं। 
 
अगला लेख
रिद्धिमा ने शेयर की पिता ऋषि कपूर की घड़ी पहने तस्वीर, लिखा- मेरे डैड हमेशा मेरे साथ