रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. riddhima kapoor wears her late father rishi kapoors watch photo viral
Written By
Last Modified: रविवार, 2 अगस्त 2020 (13:31 IST)

रिद्धिमा ने शेयर की पिता ऋषि कपूर की घड़ी पहने तस्वीर, लिखा- मेरे डैड हमेशा मेरे साथ

रिद्धिमा ने शेयर की पिता ऋषि कपूर की घड़ी पहने तस्वीर, लिखा- मेरे डैड हमेशा मेरे साथ - riddhima kapoor wears her late father rishi kapoors watch photo viral
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को दुनिया छोड़े हुए कई महीने हो गए हैं लेकिन आज भी फैंस और परिवारवाले उनकी कमी को महसूस करते हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर पिता के जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें याद कर रही हैं।

 
हाल ही में रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट ही जिसमें वो अपनी कलाई पर घड़ी बांधे दिख रही है। बता दें, रिद्धिमा ने अपने पिता ऋषि कपूर लग्जरी रिस्ट वॉच को पहना है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरे डैड हमेशा मेरे साथ हैं।' 
 
बता दें कि रिद्धिमा कपूर पिता ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने नहीं आ पाई थी। इसका कारण देशभर में लगा लॉकडाउन था। मूवमेंट पास मिलने के बाद उन्हें वाया रोड से मुंबई जाने की अनुमति मिली थी। रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई अपने गाड़ी से आई थीं।
 
रिद्धिमा फिलहाल मुंबई में अपनी मां नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। रिद्धिमा एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं। रिद्धिमा 'आर ज्वैलरी' नाम के ब्रैंड की मालकिन हैं।
 
ये भी पढ़ें
सलमान खान की वजह से यूजर्स कर रहे 'द कपिल शर्मा शो' का बहिष्कार, जानिए क्यों?