IMDb पर छाया 'सपने वर्सेज एवरीवन 2', TVF ने फिर साबित की कंटेंट की ताकत
द वायरल फीवर ने पिछले कुछ वर्षों में खुद को भारत के सबसे सम्मानित प्रोडक्शन हाउस में से एक के रूप में स्थापित किया है। TVF ने सालों से मिडिल क्लास की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद प्रामाणिक तरीके से दिखाने में महारत हासिल की है, ऐसे किरदार और पल रचे हैं जिनसे दर्शक तुरंत जुड़ जाते हैं।
हालांकि 'सपने वर्सेज एवरीवन' का दूसरा सीजन अभी हाल ही में प्रीमियर हुआ है, लेकिन दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं और यह अब IMDb की पॉपुलर इंडियन टीवी सीरीज की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गया है। क्रिएटर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए सपने वर्सेज एवरीवन 2 के IMDb की पॉपुलर इंडियन टीवी शोज की लिस्ट में नंबर 1 रैंक हासिल करने की इस उपलब्धि का जश्न मनाया।
उन्होंने इसे कैप्शन दिया, सपने देखने वालों द्वारा बनाई गई एक कहानी, जिसे हर किसी ने सराहा! #SapneVsEveryoneOnPrime, New Season, Watch Now only on primevideoin
IMDb की टॉप 250 टीवी शोज़ की लिस्ट में Sapne vs Everyone के शामिल होने के साथ ही TVF ग्लोबल कंटेंट स्पेस में अपना दबदबा बना रहा है। IMDb की दुनिया की टॉप 250 टीवी शोज़ की लिस्ट में शामिल TVF के अन्य शोज़ हैं — TVF पिक्चर्स 9.1 रेटिंग के साथ (64), पंचायत 9.0 रेटिंग के साथ (70), गुल्लक 9.1 रेटिंग के साथ (74), कोटा फैक्ट्री 9.0 रेटिंग के साथ (86), एस्प्रेंट्स 9.1 रेटिंग के साथ (130), और यह मेरी फैमिली 8.9 रेटिंग के साथ (183)।
TVF एक बेहद सम्मानित प्रोडक्शन कंपनी के रूप में उभरा है, जो भारत, साउथ और यहां तक कि हॉलीवुड में भी शानदार कंटेंट देने के लिए जाना जाता है। इसने हालिया कई बड़ी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स जैसे द डेविल वियर्स प्राडा 2, एक दिन, शिवाजी, पटरियोट और नेटफ्लिक्स की ग्लोरी को भी पीछे छोड़ दिया है।
इसके अलावा, प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स में TVF का अनाउंसमेंट प्रोग्राम इतना प्रभावशाली रहा कि उसने सच में पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। उनकी लाइनअप बेहद विविध थी, जिसमें व्वान और कॉलेज फेस्ट जैसी फिल्में, पिरामिड और वंश जैसे नए शोज़, और एस्पिरेंट्स, पंचायत, ग्राम चिकित्सालय, सपने वर्सेज एवरीवन और संदीप भैया के बहुप्रतीक्षित नए सीज़न शामिल थे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें