1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tv actress ridhima pandit confirmed contestant for bigg boss ott

'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आएंगी टीवी की यह खूबसूरत एक्ट्रेस

Big Boss OTT
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन का आगाज जल्द होने वाला है। इस बार यह शो टीवी से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा, जिसे 'बिग बॉस ओटीटी' नाम दिया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शो को करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे।

 
इस शो के कंटेस्टेंट को मेकर्स धीरे-धीरे सामने ला रहे हैं। बीते दिनों शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आया था। सिंगर नेहा भसीन शो की पहली कंटेस्टेंट बनी हैं। दूसरे कंटेस्टेंट कुमकुम भाग्य फेम एक्टर जीशान खान है। वहीं अब टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित की भी बिग बॉस के घर में एंट्री होने वाली हैं। 
 
हाल ही में मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो में रिद्धिमा अपनी अदाओं से दर्शकों को दीवाना बना रही हैं। इस वीडियो में रिद्धिमा का चेहरा तो नहीं दिखाया गया है लेकिन उनके फैंस उन्हें पहचान गए हैं। वीडियो में रिद्धिमा कहती हैं, बिग बॉस ओटीटी के विनर से बचकर रहना। तुम्हें मुझसे जरूर प्यार हो जाएगा। 
 
रिद्धिमा पंडित ने अपने करियर की शुरूआत बतौर मॉडल की थी। उन्होंने 2016 में 'बहु हमारी रजनीकांत' से टीवी डेब्यू किया था। रिद्धिमा 'खतरों के खिलाड़ी 9' में भी नजर आ चुकी हैं।
 
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 6 हफ्तों तक चलेगा। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर 8 अगस्त से स्ट्रीम होगा। 6 हफ्ते तक ओटीटी बिग बॉस में आने के बाद जीतने वाले कंटेस्टेंट कलर्स पर आने वाले बिग बॉस में शामिल होंगे। टीवी पर इस रियलिटी शो को सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे।
 
अगला लेख
जी कॉमेडी शो : संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा की मिमिक्री देख हंस-हंसकर लोटपोट हुईं तब्बू